कानपुर देहात के राजपुर में एक तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका पैर फैक्चर हो गया है उसे प्राथमिक उपचार के बाद अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया अमराहट थाना क्षेत्र महटौली गांव निवासी राजवीर सटी थाना क्षेत्र के अफसरिया से महटौली जा रहा था जल्लापुर अफसरिया के बीच उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई डॉक्टर के अनुसार चालक नशें की हालत में था घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल राजवीर को राजपुर पीएचसी भर्ती कराया वहां डॉक्टर प्रिंयक तिवारी ने उसका प्राथमिक उपचार किया डाक्टर ने बताया कि राजवीर का पैर फैक्चर हो गया है उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने जानकारी दी कि यह घटना सटटी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुईं हैं












