पुखरायां में स्मार्ट मीटर का विरोध, बिजली विभाग के खिलाफ जनता का हंगामा

 

अधिकारियों पर आरोप – बात करने से बचते हुए दफ्तर बंद कर मौके से चले गए

 कानपुर देहात के कस्बा पुखरायां में स्मार्ट मीटर को लेकर स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में नगरवासी बिजली घर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की।
आरोप है कि जब लोगों ने एस डी ओ और जेई से बात करने की मांग की, तो अधिकारियों ने अपने दफ्तर के दरवाजे बंद कर लिए और मौके से चले गए। इससे नाराज़ जनता ने बिजली घर परिसर में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए और पहले जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए।
मौके पर बढ़ते विरोध को देखते हुए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। फिलहाल विभाग की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें