संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर
कानपुर देहात एक सड़क हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई किशोरी अपने माता-पिता लीलावती और विजय शंकर के साथ शाहजहांपुर से इलाज कराकर साइकिल से दिवैर की मड़ैया स्थित अपने घर लौट रही थी रास्ते में एक ट्रैक्टर के पीछे लगे थ्रेसर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी जिससे किशोरी पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अनन फनन मैं निजी वाहन से किशोरी को राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया हालांकि अस्पताल में डॉक्टर हारदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया दिवैर गांव निवासी सतीश बाबू जो बेटी के साथ आए थे उन्होंने ने बताया कि पुलिस घायल किशोरी को काफी देर से अस्पताल लाईं उनके अनुसार मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और काफी देर बाद डाक्टर के आने के बाद डॉक्टर के आने पर किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि डॉक्टर समय पर मिल जाते तो शायद बेटी की जान बच सकती थी सटट्टी थाना अध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है उन्होंने ने यह भी बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी












