चौकी प्रभारी ने अपहरण की गई लड़की को किया बरामद

कालपी जालौन  नगर में तीन दिन पूर्व बालिक लड़की को पड़ोसी युवक अपहरण की घटना को लेकर चौकी प्रभारी ने महिला पुलिस साथ संदिग्ध जगहों पर ताबड़ तोड़ दविश देकर प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार करने में जुटे हुए थे वहीं चौकी प्रभारी की भनक पर शनिवार की शाम लड़की ने कोतवाली कालपी में आत्मसमर्पण किया।
पुलिस के मुताबिक नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा मे 1 अप्रैल वर्ष 2026 को पड़ोसी युवक मोहल्ले की लड़की को भागकर घटना को अंजाम दिया गया था पीड़ित पिता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने आरोपी युवक लवकुश के खिलाफ जुर्म धारा 87 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना को जांच सौंपी गई थी मुकदमा दर्ज होने के उपरांत कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर चौकी प्रभारी भड़ाना ने महिला पुलिस एवं पुलिस साथ लड़की एवं लड़के को बरामद करने में जुटे हुए थे चौकी प्रभारी की भनक से वही लड़की स्वयं कोतवाली कालपी में आ गई फिर भी आरोपी प्रेमी युवक पुलिस टीम के हत्थे नहीं चड सका प्रभारी निरीक्षक ने अवगत कराया कि फिलहाल लड़की को बरामद कर लिया गया है अगली कार्रवाई शुरू कर दी है शीघ्र ही आरोपी अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें