कानपुर देहात में पुलिस का बड़ा अभियान, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार—16 लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
थाना सट्टी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त उवैश को गिरफ्तार किया। वहीं थाना शिवली पुलिस ने एक अन्य मामले में वांछित अभियुक्त कोमल को पकड़कर विधिक कार्रवाई की।
इसके साथ ही कानपुर देहात में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थानों में कुल 16 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की। इनमें रूरा, गजनेर, रनियां, राजपुर, भोगनीपुर, मूसानगर, मंगलपुर और बरौर थाना क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें