
कालपी (जालौन)। नगर के सिद्धपीठ श्री छंगे आश्रम, हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री बाला जी हनुमंत यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पूज्य श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी भूताधिदानन्द पर्वत महाराज अद्वैत विद्यानन्द मठ, कानपुर द्वारा भगवान शिव की महिमा, उनकी कृपा और भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित भक्तजन भाव-विभोर हो उठे।
कथा के दौरान शिवजी के विविध स्वरूपों, उनके लीलाओं तथा भक्तों पर उनकी कृपा के प्रसंग सुनाए गए। कथा व्यास श्री श्री 108 महंत दंडी स्वामी श्री भूताधिदानन्द पर्वत जी महाराज अद्वैत विद्यानन्द मठ, कानपुर ने बताया कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में प्रतिदिन की तरह सुबह पूजन-हवन तथा दोपहर में कथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
कार्यक्रम आयोजक श्री श्री मुनीश्वरानंद ब्रह्मचारी जी महाराज उर्फ मनीष पांडे ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कथा के समापन तक दिनांक 7 अप्रैल 2026 को श्री बालाजी भजन संध्या जो रात्रि 8:00 बजे से एवं 9 अप्रैल 2026 को कथा समापन एवं पूर्ण आहुति 10 अप्रैल 2026 को भंडारा जो दोपहर 12:00 बजे से हरि इच्छा तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है।












