अक्षय तृतीया पर कालपी में निकलेगी भव्य परशुराम शोभायात्रा, बैठक में बनी रूपरेखा

 

कालपी (जालौन)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) कालपी के तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार प्रातः 10 बजे राधे गार्डन गेस्ट हाउस, कालपी में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विप्र समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग दिए। इस दौरान आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा आर्थिक सहयोग भी एकत्र किया गया।
निर्धारित रूट के अनुसार शोभायात्रा ठक्कर बापा स्थल से प्रारंभ होकर बाजार, फुलपावर, एस सर्विस रोड, दुर्गा मंदिर, कोतवाली रोड, संस्कृत महाविद्यालय, स्टेशन रोड, बर्फ फैक्टरी होते हुए खोया मंडी पहुंचकर पुनः ठक्कर बापा पर समापन होगा। शोभायात्रा में 5 आकर्षक रथ शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही डीजे, बैंड और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे।
बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष राजू पाठक ,बृजगोपाल द्विवेदी,आर०एन० शुक्ला, नरेंद्र द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, आनन्द शर्मा, प्रदीप तिवारी, अवधेश बाजपेयी, सतीश द्विवेदी, हरिश्चंद्र दीक्षित, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कपिल शुक्ला, नीलाभ शुक्ला, हर्षित दीक्षित,लक्ष्मी कांत द्ववेदी,अशोक गोस्वामी, विवेक तिवारी, शिवदत्त मोनस, अशोक व्यास, भरत पांडे, रामलखन द्ववेदी, दीपक गोस्वामी, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सहित अनेकों ब्रम्हसमाज के लोगों की उपस्थिति रही ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें