कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना गजनेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजनेर थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम मन्नापुर मोड़ के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध तरीके से मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शत्रुघन सिंह उर्फ टीपू निवासी ग्राम करसा थाना गजनेर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गजनेर में मु0अ0सं0 85/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी विभिन्न मामलों में शामिल रह चुका है।












