संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर
शनिवार शाम कानपुर देहात के राजपुर और सिकंदरा क्षेत्र में तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि ने बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पुरी तरह ठप्प हो गई आधी के कारण राजपुर व सिकंदरा क्षेत्र में 20 विधुत पोल टुट गये और कई टांसफार्मर भी गिर गए इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर भारी भरकम पेड हाइटेंशन HT और लो टेंशन LT लाइनो पर टुट कर गिरे जिससे ये लाइनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जललापुर गांव के पास एक गेहूं के खेत में लगा एलटी पोल टुटने से हाइटेंशन लाइन ज़मीन पर आ गिरी राजपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली गुल हो गई आधी बारिश थमने के लगभग दो घण्टे बाद फिर से मूसलाधार बारिश हुई जिससे मरम्मत कार्य शुरू करने मे और देरी हुई सिकंदरा के अवर अभियंता अभिषेक साहू व राजपुर के अवर अभियंता कडी वर्मा ने बताया कि आंधी के कारण सिकंदरा और राजपुर क्षेत्र में दर्जनों पोल टुटे है और हाइटेंशन लाइनों में भी फाल्ट आया है उन्होंने ने देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है











