कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
थाना रूरा पुलिस ने मु0अ0सं0 75/26 से संबंधित मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल पुत्र देवदत्त और कृष्णा पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम माधवपुर थाना ठठिया, कन्नौज शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी की।
इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 19 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। विभिन्न थानों की पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत इनका चालान किया।
कार्रवाई के तहत थाना गजनेर से 2, रनियां से 1, भोगनीपुर से 1, मूसानगर से 1, सट्टी से 1, सिकंदरा से 2, राजपुर से 1, डेरापुर से 1, मंगलपुर से 7 और बरौर थाना क्षेत्र से 2 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।













