आरपीएस इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों को भावुक विदाई, सम्मान के साथ दी गई विदाई

रसूलाबाद कस्बे स्थित आरपीएस इंटर कॉलेज में 31 मार्च 2026 को अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले शिक्षक शिशुपाल सिंह पाल एवं राजकुमार श्रीवास्तव का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डीपी शुक्ला ने दोनों शिक्षकों के सेवा काल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं व्यायाम शिक्षक जितेंद्र त्रिपाठी ‘जीतू’ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें उपहार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।
समारोह में उपप्रधानाचार्य अजय पाल यादव, बंगाली बाबू शुक्ला, दुर्गेश त्रिपाठी, विनीत कुमार, शर्मा जी प्रजापति, बृजेंद्र सविता, अवधेश पाल, संदीप गुप्ता, भानु प्रताप, सुरेश सिंह, रामगोपाल बाथम सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें