हनुमान जन्मोत्सव जीवन को सही दिशा देने वाला एक आध्यात्मिक अवसर है

 

कालपी (जालौन) प्रतिवर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जाता है। दिव्य पांचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई जा रही है।भारतीय सनातन संस्क्रति में प्रत्येक पर्व अपने भीतर आध्यात्मिक चेतना आस्था और जीवन दर्शन का गहरा संदेश समेटे होता है।इन्हीं पावन उत्सवों मे से एक है हनुमान जन्मोत्सव। जो भगवान श्री राम के परम भक्त अद्भुत पराक्रमी और संकट मोचन श्री हनुमान जी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी भगवान शिव के रूद्रांश अवतार माने जाते हैं।जिन्होंने वानर रूप में प्रथ्वी पर अवतार लेकर धर्म की रक्षा की। उनका जीवन इस सत्य का प्रमाण है कि जब शक्ति के साथ भक्ति और समर्पण जुड़ जाता है तब असंभव भी संभव हो जाता है।चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व उस दिव्य क्षण की स्म्रति है जब अंजनी माता के गर्भ से पवन पुत्र हनुमान ने जन्म लिया।
भारत में हनुमान जन्मोत्सव सबसे ज्यादा और भव्य रूप से राजस्थान उत्तर प्रदेश और उड़ीसा में मनाया जाता है। मुख्य रूप से सालासर बालाजीऔर मेंहदीपुर बाला जी तथा अयोध्या की हनुमान गढी और वाराणसी के संकट मोचन मन्दिर में लाखों की भीड़ जमा होती है और विशेष आयोजन होते हैं।
साथियों सनातन धर्मावलम्बी अस्सी प्रतिशत लोग प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। हनुमान जी हमें यह प्रेरणा देते हैं कि सच्ची भक्ति वही है जो दूसरों के कल्याण में लगे। उन्होंने अपने सामर्थ्य का उपयोग सदैव धर्म की रक्षा और प्रभु की सेवा में किया।वे हमें सिखाते हैं कि अंहकार त्याग कर यदि हम समर्पण भाव से कार्य करें तो जीवन में सफलता व संतोष दोनों प्राप्त होते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव जीवन को सही दिशा देने वाला एक आध्यात्मिक अवसर है । इस पावन दिन पर यदि हम हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें तो निश्चित ही हमारा जीवन सुख शांति और सफलता से भर जाएगा।
हनुमान जन्मोत्सव पर अतुल बल के धाम,सोने के पर्वत के समान कांतियुक्त शरीर वाले,दैत्य रूपी वन के लिए अग्नि रूप, ज्ञानियों मे अग्रगण्य,सम्पूर्ण गुणों के निधान, वानरों के स्वामी, श्री रघुनाथ जी के प्रिय भक्त,पवन पुत्र श्री हनुमान जी को में सत सत प्रणाम करता हूं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें