प्रबन्धिका द्वारा की गई शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई
कालपी (जालौन) नगर में छात्राओं की शिक्षा का प्रमुख केन्द्र आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज है परन्तु विद्यालय के प्रमुख द्वार से लेकर दूसरे द्वार तक अवैध रूप से फल चाट फास्टफूड और बरफ बेचने वाले रेहणी ठिलिया वालों ने कब्जा जमा रखा है । जहां पर तमाम प्रकार के लोगों की भीड़ बनी रहती है जिसके चलते छात्राओं को शिक्षा में व्यवधान तो हो ही रहा है साथ ही विद्यालय आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। उक्त सम्बन्ध में कालेज की प्रबन्धिका ने बताया कि विद्यालय की ओर से उपजिलाधिकारी कार्यालय कालपी में एक प्रार्थनापत्र देकर कालेज की बाऊंड्री से सटी अवैध रुप से लग रही दुकानों की जांचकर हटावाए जाने की मांग की थी । जहां उक्त प्रार्थनापत्र नगर पालिका परिषद को भेजा गया। परन्तु अभी तक नगर पालिका परिषद द्वारा न तो कोई जांच हुई न कार्रवाई। विद्यालय की प्रबन्धिकाा प्रीती जैतली ने बताया कि दुकानदार अवैध रूप से विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए हुए हैं । मना करने पर कहते है कि हम लोग किराया देते हैं । पर किराया किसको दे रहे हैं यह नहीं पता। उक्त जगह विद्यालय की है जहां लग रही दुकानों से शिक्षा में काफी व्यवधान हो रहा है। लड़कियों की शिक्षा के मद्देनजर उक्त जगह को खाली कराना अति आवश्यक है। ताकि पढ़ाई मे आ रहे व्यवधान को दूर किया जा सके।











