स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू

उरई सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन-I) राजेश कुमार ने बताया कि कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनाँक 22 मार्च 2026 द्वारा दिनाँक 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक स्कूली वाहनों की सुरक्षा हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक जनपद में स्कूली वाहनों के फिटनेस की जाँच हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में संचालित सभी बसें, वैन और अन्य वाहन परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और फिटनेस मानदंडों को पूरा करते हैं।
अभियान के मुख्य बिंदु- फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध फिटनेस और परमिट के चल रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। सुरक्षा मानक- वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, फस्र्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता जांची जाएगी। दस्तावेजों की जाँच- चालक का लाइसेंस, वाहन का बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से अपडेट होना चाहिए।ओवरलोडिंग पर रोक- क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहनों का चालान कर उन्हें सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। विभाग द्वारा समस्त स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि वे इस अभियान की अवधि के भीतर अपने वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित कर लें। अभिभावकों से भी अपील है कि वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं वाहनों से भेजें जो पूरी तरह सुरक्षित और मानक के अनुरूप हों।
परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। उक्त अभियान आज दिनाँक 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक निरन्तर जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें