जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर अंतर्गत ग्राम संगसियापुर में ग्रामीण जनों के साथ की बैठक

 

जिलाधिकारी ने ग्रामीण जनों से किया संवाद, समस्याएं व सुझाव सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

कानपुर देहात  तहसील अकबरपुर अंतर्गत ग्राम संगसियापुर में आज जिलाधिकारी  कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा गांव में पहुंचकर ग्रामीण जनों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने,सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा मिलजुलकर रहने की अपील की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, थाना प्रभारी अकबरपुर, ग्राम प्रधान, कोटेदार आदि सहित अन्य संबंधित अधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें