घटना से परिवार में छाया मातम,परिवार के कुछ लोगों ने प्रकट किया खेद
पिता ने बताया बेटी रहती थी बीमार
रसूलाबाद कानपुर देहात। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। वहीं मायके के पक्ष के कुछ ग्रामीणों ने संदिग्ध मौत होने का आशंका जताया। जिसके चलते पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल शुरू की।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवगांव चक्कर निभू में रवीना 28 पत्नी विनय की मौत हो गई। पति विनय संखवार की माने तो उसकी पत्नी के पेट में दर्द हुआ और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया लेकिन मौत को लेकर कई चर्चाओं के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं मृतका की मां उमा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि रबीना की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व विनय से हुई थी। उन्होंने कहा कि रबीना एक दिन पहले ही ससुराल आई थी और आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय बेटी रव्या को रोता बिलखता छोड़ गई है।घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।













