कानपुर देहात भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पुखरायां नगर पालिका रोड के सामने कानपुर-झांसी मार्ग (NH-27) पर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक सवार सड़क पार कर रहा था।
बताया जा रहा है कि कार कानपुर की ओर जा रही थी और तेज रफ्तार के चलते उसने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे का मुख्य कारण तेज गति बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचआई (NHAI) की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पुखरायां भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस हादसे में सुधीर पुत्र जय करण, उम्र 25 वर्ष, निवासी जौरा, जनपद औरैया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि प्रिया पत्नी अजय, उम्र 23 वर्ष, निवासी नगीना, मूसा नगर को मामूली चोटें आई हैं।
दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को एनएच क्रेन की मदद से थाना भोगनीपुर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है।










