पीसीएस 2024 में अनन्या त्रिवेदी ने लहराया परचम, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अनन्या त्रिवेदी कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश पाण्डेय की भांजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित प्रशासनिक अधिकारियों और शुभचिंतकों ने बधाइयों का तांता लगा दिया है।
अनन्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र में स्नातक किया। आगे की पढ़ाई उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से जारी रखते हुए नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
अपनी सफलता का श्रेय अनन्या अपने माता-पिता और मामा राजेश पाण्डेय को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और सही मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित और संतुलित तरीके से पढ़ाई की, जिससे उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई।
अनन्या प्रतिदिन औसतन 6 घंटे पढ़ाई करती थीं और अपनी तैयारी को अनुशासित तरीके से आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने अनन्या की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें