कानपुर देहात थाना मूसानगर पुलिस ने चोरी के मामले में अभियुक्त ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 1 जोड़ी पायल सफेद धातु की (वजन लगभग 35 ग्राम) और ₹23,100/- नकद बरामद हुए हैं।
अभियुक्त ध्रुव सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने दिनांक 27/28.03.2026 की रात्रि में अपने ही गांव की तारावती पत्नी रामकेश के घर में घुसकर कमरे से 35,000 रुपये और जेवर चोरी किए थे। उसने अंगूठी और मंगलसूत्र बेच दिए थे और रुपये खर्च कर दिए थे।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है, जिसमें वह पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।













