कानपुर देहात के राजपुर स्थित राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय में उघमिता एव नवाचार पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया यह कार्यशाला छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू कानपुर और शासन के सहयोग से आयोजित की गई थी कार्यशाला का शुभ आरंभ पोरवाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चैयरमेन डॉ अनिल कुमार पोरवाल विश्वविद्यालय से आए नवाचार अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार द्विवेदी और मैनेजमेंट प्रभारी सुनील शुक्ला ने किया सुनील शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को संबोधितकरते हुए संबोधित करते हुए बताया कि तकनीक को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई मानव मस्तिष्क पर हावी हो सकती है उन्होंने रतन टाटा के बारे में भी चर्चा की नवाचार अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने धीरूभाई अंबानी के संघर्ष और उनके समाज की स्थापना का उदाहरण दिया उन्होंने बताया कि कैसे जामनगर में तेल शोधक कारखाना लगाने के बाद प्रदूषण विभाग के नोटिस पर अंबानी ने अपनी जमीन पर आम के पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित किया और इन फलों का निर्यात का नंबर वन निर्यातक का दर्जा प्राप्त किया उन्होंने शासन द्वारा 5 लाख 25 लाख और 2करोड़ रुपए तक श्रण उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी कार्यक्रम के समापन पर चेयरमैन डॉ अनिल कुमार पोरवाल में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि बिना मेहनत और लग्न की सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं के तहत 5 लाख से 10 करोड़ तक का ब्याज मुक्त अनुदान उपलब्ध है जिसका लाभ उठाकर छात्र अपना उघम शुरू कर सकते हैं डॉक्टर पोरवाल ने यह भी घोषणा की है कि अंग्रेज सत्र से महाविद्यालय में एनसीसी पाठ्यक्रम शुरू होगा जिसमें छात्रों को ए,,बी और सी सर्टिफिकेट कोर्स करने का अवसर मिलेगा इससे छात्रों को पुलिस मिलिट्री और अन्य रक्षा सेवाओं की नौकरियां में 15 अंकों का वेटज लाभ मिलेगा










