कानपुर देहात फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “एकल ऑन व्हील्स” को द्वितीय एकल कंप्यूटर लैब बस प्रदान की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। इस संबंध में फ्लैग-ऑफ समारोह का आयोजन दिनांक 31 मार्च 2026 को दोपहर 12ः30 बजे फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड, के.एम. 25/5 एवं 6, कालपी रोड, रनियां, कानपुर देहात में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारीगण आदि प्रतिभाग करेंगे। यह कंप्यूटर लैब बस आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चों को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर ज्ञान एवं कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान करेगी। यह पहल डिजिटल डिवाइड को कम करने एवं शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उक्त कार्यक्रम का आयोजन फ्रंटियर एलॉय स्टील्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिसे एकल कानपुर चैप्टर एवं एकल ग्रामोथान फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है।











