आंगनवाड़ी व्यवस्था को मिली नई मजबूती, जालौन में 17 केंद्र भवनों का लोकार्पण

 

सीएम कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद नियुक्ति पत्र वितरण व नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

जालौन  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  द्वारा लोक भवन लखनऊ से आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़े स्तर पर योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिसमें 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, 2 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र तथा 450 रुपए करोड़ की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास शामिल रहा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का जनपद जालौन में सजीव प्रसारण विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया, जहां सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार जल शक्ति मंत्री की प्रतिनिधि अरविंद चौहान, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना।
कार्यक्रम के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा  17 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण किया गया, वहीं उरई नगर एवं माधौगढ़ में 02 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया। साथ ही नवचयनित 34 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना जालौन में 15 तथा कुठौंद में 19 सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष परियोजनाओं में आगामी 02 दिवस में प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जालौन एवं कुठौंद परियोजनाओं से उपस्थित नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।उन्होंने यह भी बताया कि  जालौन को 39 स्मार्टफोन तथा लगभग सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस आवंटित होने हैं, जिन्हें प्राप्त होते ही संबंधित कार्यकत्रियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में पोषण एवं शिक्षा का मजबूत आधार हैं, जिनके सुदृढ़ीकरण से समाज के अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचेगा।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य को आसान बनाएंगी और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहभागिता निभाई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें