भोगनीपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रक की टक्कर में तीन घायल

कानपुर देहात  के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के चौरा हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, लेकिन तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक खराब ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिसके ड्राइवर और कंडक्टर टायर बदल रहे थे। तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया और सीधे खड़े ट्रक में जा टकराया, जिससे ट्रक के पास मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने पहुंचकर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना कर बुलाया और
अमरौधा चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। और घायलों की मदद में जुट गए।
घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालपी अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें