कानपुर देहात पुलिस ने बौद्ध कथा के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने और कथावाचक के साथ मारपीट के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में रोहित उर्फ मोहन उर्फ राणा रिपुदमन सिंह और अनंत उर्फ अंकित शामिल हैं। पुलिस ने 9 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।











