
आज निपुण भारत मिशन के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी के नेतृत्व में कुठौंद ब्लॉक में ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के लिए संयुक्त रूप से ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय पांडे द्वारा किया गया।
कार्यशाला में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) शिवदीन चौधरी, प्रधान नरेंद्र महंत, रिंकू पाल सहित ब्लॉक के अनेक प्रधान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एआरपी यशोवर्धन त्रिपाठी,रामजी राव, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, ज्ञानेन्द्र राठौंर,लेखाकार अतुल श्रीवास्तव तथा शिक्षक संघ के पदाधिकारी कौशल प्रताप सिंह, प्रवीन पाठक, तेज बहादुर चौहान, अजय भदोरिया समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “निपुण भारत मिशन के लक्ष्य तभी साकार होंगे, जब प्रधान और शिक्षक मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।”
वहीं जिला समन्वयक शिवदीन चौधरी ने कहा कि “समेकित शिक्षा के अंतर्गत सभी बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाना होगा।”
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में सभी से मिशन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग की अपील की गई।






