कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्त सुखराम यादव उर्फ छुटकऊ को 45 क्वार्टर देशी नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मु0अ0सं0 0052/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। इसके अलावा, शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 19 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार कार्यवाही की गई है, जिनमें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया है।






