कानपुर देहात — जिलाधिकारी आलोक सिंह और SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की मौजूदगी में तहसील सिकंदरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस चला। फरियादियों की शिकायतें सुनकर राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीमों से समयबद्ध, निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसी मौके पर पोषण वितरण अभियान भी लॉन्च हुआ, जिसमें महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। सभी सर्किल में अपर SP व क्षेत्राधिकारियों ने भी समाधान दिवस कर जनता की बात सुनी।






