कुठौंद (जालौन) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति के तहत एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। आज कुठौंद थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने कन्याओं को आमंत्रित कर उनका पारंपरिक तरीके से सम्मान किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने सभी कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक लगाया और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी कन्याओं को ससम्मान भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई।
उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए “गुड टच” और “बैड टच” के बारे में विस्तार से समझाया, जिससे वे किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सजग रह सकें।
इस कार्यक्रम में थाना पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर उप निरीक्षक शीलबंत सिंह, उप निरीक्षक हर्षबर्धन त्रिपाठी उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, उप निरीक्षक शिव भूषण प्रजापति, उप निरीक्षक छवि राम, शंकरपुर चौकी के ई-चौकी प्रभारी रामवीर सिंह, महिला कांस्टेबल शांति, अनु लवानिया, राधा, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, प्रवीण शर्मा, गौरव यादव, शरद यादव, अंशुल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कपिल देव, सर्वेश कुमार, बिल्लू राणा, अभिषेक कुमार, रवि गुप्ता, बिष्णु सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं प्रधान कुठौंद नरेंद्र महंत,समाजसेवी गोपाल सेठ उपस्थित रहे।
इस तरह का आयोजन समाज में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है।






