कानपुर देहात मनरेगा मजदूरों और कर्मियों के लंबित भुगतान को लेकर जिला कांग्रेस यूथ कमेटी ने माती मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ जिलाध्यक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर सीडीओ कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को बाहर बुलाने की मांग करते हुए नारेबाजी जारी रखी।
कार्यकर्ताओं ने “जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है” सहित कई सरकार विरोधी नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को नियमानुसार 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान किया जाना चाहिए। हालांकि, जनपद में कई मजदूरों को लंबे समय से भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विवेक राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हक का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को गरीब मजदूरों से इतनी नफरत है कि वह उनकी मेहनत का मूल्य भी नहीं देना चाहती, जबकि यह उद्योगपतियों की सरकार है जो उनके करोड़ों रुपये माफ कर देती है।
वरिष्ठ कांग्रेसी डीपी राठौर ने मांग की कि मनरेगा मजदूरों का मानदेय
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश में करीब 1 करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से पारिश्रमिक नहीं मिला है। वहीं प्रदेश स्तर पर यह बकाया राशि दो हजार करोड़ से अधिक हो चुकी है। मनरेगा अधिनियम के अनुसार 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए। साथ ही 40 हजार संविदा कर्मियों और ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं दिया गया। उन्होंने कहाकि अगर भुगतान शीघ्र न हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।






