कानपुर देहात में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। वादी रवि कश्यप (ग्राम भारापुरवा, थाना रूरा) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18/19 मार्च की रात उनकी बहन मिथलेश के पति रजत कश्यप ने सिर पर गंभीर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला मु.अ.सं. 61/2026 धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डेरापुर-रसधान रोड के उरसान मोड़ के पास से अभियुक्त रजत कश्यप (32 वर्ष, निवासी उरसान, थाना डेरापुर) को घटना में प्रयुक्त लोहे के बसूले के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी की पुष्टि के बाद नियमानुसार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।






