कानपुर देहात। रबी सत्र 2026-27 के लिए कृषि विभाग ने अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। योजना के तहत किसानों को गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और राई के सामान्य बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। वहीं, राई की बीज मिनीकिट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार पर कार्यालय समय में पहुंचकर भी बुकिंग करा सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते बीज बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।












