कानपुर देहात में एसपी ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें