कानपुर देहात के कस्बा पुखरायां में ईद का पावन त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर छोटे-बड़े सभी ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्गों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।
कस्बे में जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर
मुंह मीठा करवा के मिठाइयां खिला और त्योहार की खुशियां साझा कीं। ईद के इस मौके पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
फरीद शाह
न्यूज़ रिपोर्ट, जन संदेश 24 कानपुर देहात।






