कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण व स्थानीय पुलिस ने प्रमुख बाजारों, कस्बों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल रूट मार्च किया। नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना गया, असामाजिक गतिविधियों पर सतर्कता का आश्वासन दिया गया। पुलिस लाइन के प्रशिक्षु आरक्षियों ने फुट पेट्रोल, निगरानी, जनसंवाद व त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास में भाग लेकर समाज-पुलिस विश्वास को मजबूत किया। मार्च का उद्देश्य त्योहारों में शांति-व्यवस्था व जन-भरोसा बढ़ाना था।






