कानपुर देहात पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने उन्हें प्रतीक चिन्ह व नया रैंक लगाकर बधाई दी। उन्होंने संजय वर्मा की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता व उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे व शुभकामनाएं दीं।






