थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

थाना गजनेर पर पंजीकृत अलग-अलग अभियोगों में वाछित थे अभियुक्त ।

कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, को वादी द्वारा थाना गजनेर पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0363/2025 धारा 137(2)/87/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। जिसमें थाना गजनेर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आज  को मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त विनोद उर्फ सनोज उर्फ शरद कुमार पुत्र कुंवर पाल उर्फ कूदन निवासी ग्राम बलवां तराव थाना भांवर कोट जनपद गाजीपुर को रनियां-सरवनखेडा मार्ग, कामदगीरि भट्ठा के पास थाना क्षेत्र गजनेर से गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में  को अन्य वादी द्वारा थाना गजनेर पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। जिसमें थाना गजनेर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये  समय 18.10 बजे रनियां-सरवनखेडा मार्ग, रामपुर-करसा मोड थाना क्षेत्र गजनेर से मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अमन यादव पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम रतवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1- अभियुक्त विनोद उर्फ सनोज उर्फ शरद कुमार पुत्र कुंवर पाल उर्फ कूदन निवासी ग्राम बलवां तराव थाना भांवर कोट जनपद गाजीपुर उम्र 30 वर्ष ।
2- अभियुक्त अमन यादव पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम रतवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात उम्र लगभग 19 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली थाना गजनेर पुलिस टीम-
1- उ0नि0 श्री शोभित कटियार चौकी प्रभारी पामा
2- का0 379 अनुज कुमार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें