राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सुलह-समझौते से निस्तारण पर जोर

उरई । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये अध्यक्ष/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत परिवार न्यायालय  प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समित्ति की तृतीय बैठक नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय / परामर्शदाता केन्द्र, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष / नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादों में पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का प्रयास करें, जिससे अधिक संख्या में पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादो को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके। बैठक में उपस्थित परिवार कल्याण विशेषज्ञ  प्रियंका द्विवेदी, सदस्य / मध्यस्थगण  विनोद प्रकाश ब्यास व  सुलेखा सिंह द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मीडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके।
बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
बैठक में सदर मुंसरिम काजी वसीम उल्ला, एव विद्वान अधिवक्तागण  कामेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, महेश रंजन,  मनोज शुक्ला, अंशू द्विवेदी,  सृष्टि चतुर्वेदी,  संगप्रिय गौतम एवं न्यायालय कर्मचारी राजन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें