कानपुर देहात के राजपुर स्थित अंबेडकर नगर निवासी पूर्व प्रधान खुर्शीदा बेगम 65 का निधन हो गया उन्होंने तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया उनके पति हाजी इमाम खां ने बताया की खुर्शीद बेगम डायबिटीज से पीड़ित थी और पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी अचानक उनके सीने मे दर्द उठा जिसके बाद परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए चिकित्सको ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका डॉक्टर जेपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया खुर्शीदा बेगम राजपुर कस्बे की पहली महिला प्रधान थी जिन्होंने इस पद पर कार्य किया था उनकी मौत खबर मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी राजनीतिक दलो के लोग और दूर दराज के परिचित उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी बुधवार को उन्हें सुपूर्द ए खाफ कर दिया गया
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात









