महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए हुंकार भरी
कालपी जालौन – महिला आरक्षण बिल पास न होने पर स्थानीय महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के तहत नगर के भाजपा कार्यालय से एक चौराहे तक निकाल कर कांग्रेस पार्टी के प्रति विरोध प्रकट किया।
बुधवार की शाम टरननगंज स्थित भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति करण समारोह पर कई भाजपा पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रकट कर उनके खिलाफ हल्ला बोला इसके उपरांत किसान मोर्चा प्रांतीय नेता नरेंद्र द्विवेदी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी के संयुक्त अगुवाई में महिलाओं ने कार्यालय से सड़क पर जुलूस निकाल कर टरननगंज चौराहे में पहुंच कर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए जुलूस में चलने वाले मंडल उपाध्यक्ष राकेश पुरवार भगवान दास खटीक अवधेश तिवारी मनोनीत सभासद कन्हैया मिश्रा राजेंद्र साहू धर्मेंद्र पाल एवं दर्जनों महिलाएं आदि मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










