रसूलाबाद कानपुर देहात विकास खंड रसूलाबाद के ग्राम पंचायत मिर्जापुर लाखोटिया बख़ोटियां को जोड़ने कन्नौज जिले से जोड़ने वाला ग्रामीणों वाला पुल जहां हर समय हादसा होने का भय बना रहता है ग्रामीणों में अपनी सुविधा अनुसार नीचे नदी में पिलर खड़ी करकी ऊपर बांस डालकर पुल पार करने का जुगाड बना डाला है पुल की ऊंचाई तकरीबन बारह से पंद्रह फुट है गर्मी के मौसम में नदी सूख जाने के कारण ग्रामीण तथा नदी पर कर कन्नौज जनपद में पढ़ने जाने वाले बच्चे तो आसानी से निकल जाते है परंतु बरसात में नदी भरी होने पर जान हथेली पर लेकर पुल पार करना पड़ता है छोटे बच्चे जो नदी पार कर जनपद कन्नौज में पढ़ने जाते है उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है साथ ही किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है ग्रामीणों में बताया कि अपने स्तर पर वह हर अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के समक्ष पुल की समस्या को उठा चुके है पर कोई सफलता नहीं मिली है











