जिला कांग्रेस सेवा दल का कार्यक्रम संपन्न हुआ

रूरा कानपुर देहात जिला कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम जिला कांग्रेस सेवादल कानपुर देहात के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला “वीरे’ ने सहकारी संघ लिमिटेड रूरा जिला कानपुर देहात के प्रांगण में आयोजित किया जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह “मुन्ना’ ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान कराया और भारत माता के जयकारा लगवाएं तथा कहा कि इस झंडे के सम्मान के लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया और आज देश की सीमाओं पर इस झंडे की शान की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर सुरक्षा में तैनात रहते हैं इस अवसर पर जिला सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने तिरंगा झंडा और राष्ट्रगान के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से लोगों को बताया उन्होंने कहा तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं यह हमारे देश की शान,मान और स्वाभिमान का प्रतीक है अवसर पर जिला सेवादल के महासचिव रघुनाथ सिंह”मुन्ना’,देवी रमन मिश्रा, प्रदीप पालीवाल, सरदार गुरमीत सिंह,रमेश श्रीवास्तव, विनोद सविता, पप्पू पाल, संजय गुप्ता,पवन सिंह चंदेल, और कीर्तवर्धन सिंह सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें