मुख्यमंत्री जन आयोग मेला का आयोजन किया गया

फोटो- निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी।

शिवली कानपुर देहात। रविवार को कस्बा शिवली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किए गए जन आरोग्य मेले में करीब एक वृक्ष सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाते हुए टीबी,ब्लड प्रेशर,शुगर , गर्भवती महिलाओं की जांच एवं कुष्ठ रोग,बुखार डेंगू, मलेरिया आदि संबंधित बीमारियों की जांच करा कर निशुल्क दवा ली।डॉक्टरों द्वारा दवा लेकर मरीज संतुष्ट नजर आए। जन आरोग्य मेला का स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षवर्धन ने निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को कस्बा शिवली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जन आरोग्य मेले में करीब एक सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर टीबी,ब्लड प्रेशर,शुगर,गर्भवती महिलाओं की जांच एवं कुष्ठ बुखार डेंगू,मलेरिया आदि संबंधित बीमारियों की जांच करा कर निशुल्क दवा ली। डॉक्टरों द्वारा संबंधित बीमारियों की उचित दवा देने पर मरीज संतुष्ट नजर आए। जन आरोग्य मेला का स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षवर्धन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद पाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की सराहना की। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा डॉक्टरों एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ उपासना सोनकर,डॉ वंदना पांडेय फार्मेसिस्ट पीएन सचान सीनियर लैब टेक्नीशियन कंचन शुक्ला वार्ड ब्वाय मानसिंह आदि कर्मचारी जन आरोग्य मेला में मरीजों की जांच कर संबंधित बीमारियों की उचित दवा दी । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ उपासना सोनकर ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का संचालन कर मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरण की जाती है ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें