किसान के बेटों ने 90% से अधिक अंक पाकर माता-पिता एवं स्कूल का मान बढ़ाया
कालपी (जालौन) जनपद के सबसे पिछड़े विकासखंड महेवा में संचालित स्वर्गीय शिववाल सिंह स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हाई स्कूल का परीक्षा फल सत प्रतिशत रहा। विद्यालय से 54 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। छात्रों ने 90% से लेकर 80% तक अंक प्राप्त किये।अच्छे अंक पाने वाले छात्रों एवं अभिभावकों का विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मान किया है।
महेवा में संचालित स्वर्गीय शिववालकसिंह स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर राठौर ने बताया कि इस विद्यालय से 54 छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। सभी छात्रों के पास होने से इस विद्यालय का परीक्षा फल सत प्रतिशत रहा है नूरपुर निवासी किसान रमाकांत के पुत्र राहुल सिंह ने 90.16 % अंक प्राप्त किए हैं। पिता रमाकांत गुजरात में एक फैक्ट्री मैं नौकरी करते हैं तथा माता मीना देवी साधारण गृहणी हैं। छात्र ने बताया कि बगैर किसी कोचिंग के यह सफलता प्राप्त की है। सीकरी रहमानपुर निवासी राम सिंह के पुत्र राघवेंद्र सिंह ने 89.45%अंक प्राप्त करके मन भूरा देवी एवं पिता का मान बढ़ाया है। महेवा निवासी राम नरेश सिंह के पुत्र भविष्य सिंह ने 88%89 अंक पाकर मां चांदनी देवी एवं साधारण किसान पिता को विश्वास दिलाया है कि भविष्य में वह एक अधिकारी बनकर परिवार का नाम रोशन करेगा। गोरा कला की धर्मेंद्र सिंह की पुत्री कुमारी सौम्या ने 87.36% अंक प्राप्त किए हैं। सौम्या ने बताया कि घर पर शिक्षा एवं कोचिंग की कोई व्यवस्था नहीं है विद्यालय में शिक्षक के द्वारा दी गई शिक्षा के आधार पर यह अंक प्राप्त किए हैं। सौम्या की मां चमेली देवी ने खुश होकर मोहल्ले में मिष्ठानवितरण किया तथा कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हमारी बेटी को इतनी अच्छी शिक्षा मिल गई। शहर में पढ़ने की हमारी क्षमता नहीं थी फिर भी हमारी बेटी ने अच्छे अंक पाकर परिवार एवं स्कूल का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट स्थान पाने वाले इन बच्चों एवं अभिभावकों का विद्यालय के शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलवाकर स्वागत किया है। गांव में भी इन छात्रों को शुभकामनाएं व बधाई दी जा रही है।
आर. एन. शुक्ला पत्रकार












