पासिंग आउट परेड की तैयारी तेज, रिहर्सल में आरक्षियों ने दिखाया अनुशासन

कानपुर देहात पुलिस लाइन में 24 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पासिंग आउट परेड की तैयारियों के तहत रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान आरक्षियों ने अनुशासन, एकरूपता और सटीक ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने आरक्षियों को संबोधित करते हुए परेड की बारीकियों, तालमेल और प्रस्तुति को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड हर प्रशिक्षु के लिए गर्व का क्षण होता है, जिसमें उनकी मेहनत और समर्पण दिखाई देता है।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लाइन/सिकंदरा प्रिया सिंह व प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके उपरांत आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गार्ड कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें