कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अप्रैल 2026 को पुलिस ने विभिन्न थानों में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना रसूलाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 54/03 धारा 401 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त अनवर अली उर्फ विनोद पुत्र सरकत अली निवासी पहाड़ीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कुल 27 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें थाना मूसानगर से 3, रूरा से 1, गजनेर से 4, देवराहट से 3, मंगलपुर से 5, डेरापुर से 5, राजपुर से 1, रसूलाबाद से 1 और शिवली से 4 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।











