कानपुर देहात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कानपुर देहात द्वारा पारित आदेश दिनांकित 20.04.2026 के द्वारा मेडिकल कॉलेज में तैनात डा० उमाशंकर, सोनोलॉजिस्ट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसूलाबाद में सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को मरीजो के अल्ट्रासाउण्ड करने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसूलाबाद में आगामी मंगलवार से मरीजों के लिये अल्ट्रासाउण्ड सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।











