सुरभि शर्मा फिर सिकंदरा की न्यायिक एसडीएम नियुक्त जिलाधिकारी ने किया प्रशानिक फेरबदल

कानपुर देहात – जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जिले की प्रशानिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी एसडीएम के कार्यक्षेत्र मे बड़ा फेरबदल किया है इस प्रकिया के तहत तहसील सिकंदरा मे भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है नवीनतम आदेश के अनुसार सुरभि शर्मा को एक बार फिर तहसील सिकंदरा मे एसडीएम न्यायिक के पद पर नियुक्त किया गया है उन्होंने निवर्तमान एसडीएम श्याम नारायण शुक्ला का स्थान लिया है उल्लेखनीय है कि सुरभि शर्मा इससे पहले 30,,जून 2023,,से 31,,, जुलाई 2023,,,तक इसी तहसील में एसडीएम प्रशासन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है सुरभि शर्मा की यह दोबारा नियुक्त उनके पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम मानी जा रही हैं अपने एक मह के संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने विवादित मामलों में निष्पक्षता से निर्णय लिए पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाईं और तहसील से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया सुरभि शर्मा की वापसी की खबर से तहसील के अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय जनता मे खुशी का माहौल है स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी कार्यशैली जनहितैषी रही है और जिलाधिकारी का यह निर्णय न्याय प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाएग अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई न्यायिक एसडीएम पर पुनः विश्वास जताया है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें