खरीफ 2026: मिलेट्स व दलहन-तिलहन के निशुल्क बीज मिनीकिट वितरण हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू

कानपुर देहात – जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में मिलेट्स पुनरोद्धार तथा निशुल्क दलहन/तिलहन बीज मिनीकिट कार्यक्रम के अन्र्तगत खरीफ 2026 में कृषक भाइयों के लिये निशुल्क बीज मिनीकिट वितरण का लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। इसके अन्तर्गत ज्वार के 100, बाजरा के 500, रागी के 250, सावा के 250, कोदो के 250 मिनीकिट तथा अरहर के 1125 मूंग के 75, उर्द के 219, तथा तिल के 500 मिनीकिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसका विकासखण्डवार आवंटन कर दिया गया है। उक्त मिनीकिट का वितरण विकासखण्डवार लक्ष्य के अनुसार ही किया जायेगा। कृषक भाइयों से अनुरोध है कि बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त करने हेतु आनलाॅइन दर्शन 1 पोर्टल( agriculture.up. gov.in) पर आन लाइन बुकिग कर सकते है। सभी बुकिग के लिये कृषकों को विकास खण्डवार लक्ष्य के सापेक्ष विभागीय पोर्टल से ई-लाटरी के द्वारा कृषक का चयन किया जायेगा, चयन हो जाने के उपरोन्त कृषक के रजिस्टर मो0 नम्बर पर चयन का मैसेज चला जाता है। जिससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि सम्बन्धित कृषक का चयन निशुल्क बीज मिनीकिट वितरण हेतु कर लिया गया है। तदोपरान्त कृषक अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जाकर पी0ओ0एस0 मशीन में अगूंठा लगाकर निशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त कर सकते है। कृषक भाइयों से अनुरोध है कि खरीफ की अन्य फसलों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर जैसे ढैचा, धान, अरहर, मूंग ,उर्द तथा संकर बीजों जैसे संकर धान, संकर मक्का, संकर ज्वार, संकर बाजरा, के लिये भी बुकिंग प्रारम्भ हो गयी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें