जिलाधिकारी ने विभिन्न उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट का किया स्थानांतरण

 

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी  कपिल सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं।  राज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर बनाए गए हैं। शिखा संवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद नियुक्त की गई हैं।  सर्वेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, रसूलाबाद से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, डेरापुर बनाए गए हैं। श्याम नारायण शुक्ल, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मैथा नियुक्त किए गए हैं। सुरभि शर्मा, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, अकबरपुर से स्थानांतरित होकर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सिकंदरा नियुक्त की गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें