सरगांव खुर्द में सफाई अभियान चला एडीओ पंचायत ने लापरवाही पर कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश

 

कानपुर देहात डेरापुर क्षेत्र के सरगांव खुर्द गांव में बुधवार को एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया यह अभियान पिछले कई दिनों साफ सफाई न होने के कारण मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका के मद्देनजर शुरू किया गया ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद प्राथमिक विद्यालय के पास रोस्टर लगाकर सफाई कार्य कराया गया इस दौरान एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार मौके पर मौजूद रहे अश्वनी कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई सफाई कर्मी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रत्येक गांव में नियमित साफ सफाई नालियों की सफाई और दवा छिड़काव अत्यंत आवश्यक है इसका उद्देश्य मच्छर जनित एवं अन्य संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण पाना और अभियान को साफ बनाना है

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें